पकड़ा दस हजार का इनामी
Feb 20 2020
ग्वालियर। लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी हत्या के प्रयास के आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर से दबोचा है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता पर हमला किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जबकि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में ही दबोच लिया था। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार को सूचना मिली थी कि भाजपा नेता को गोली मार कर फरार आरोपी जयवीर सिंह भदौरिया पुत्र राजेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी कांचमील को इंदौर से पकड़ा है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस कप्तान ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
उल्लेखनीय है कि बीते साल चंदनपुरा निवासी नंदी तोमर अपने दोस्त पंडा के साथ कार से जा रहा था तब आरोपी जयवीर भदौरिया, मानसिंह, सुंदरिया और कुट्टन ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें नंदी तोमर और अमित पण्डा घायल हुए थे, जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मानसिंह, सुंदरिया और कूट्टन को पहले ही पकड़ लिया था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका : आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी आलोक परिहार, सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र चिकारा, आरक्षक राहुल दुबे, जनक सिंह, राजीव शुक्ला और शिवसिंह गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









