महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Feb 20 2020

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगा ली। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के मुस्कान गार्डन के सामने गिरवाई की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से  उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
 गिरवाई थाना क्षेत्र के  मुस्कान वाटिका के सामने रहने वाले हरीश वंशकार प्रायवेट जॉब करते हैं। उनकी पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते देखकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।