अधीक्षण यंत्री ने किया तिघरा से जलालपुर लाइन डालने के कार्य का निरीक्षण
Feb 19 2020
ग्वालियर। अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य ने बुधवार अमृत योजना के तहत तिघरा से जलालपुर तक डाली जा रही पानी की लाइन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर में अमृत योजना अंतर्गत जल प्रदाय हेतु तिघरा से जलालपुर 160 एमएलडी जल शोधन संयंत्र तक लगभग 21 कि.मी. रॉ वाटर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जो कि लगभग पूर्णत: की ओर है। निरीक्षण के दौरान श्री मौर्य ने कार्य की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री जागेश श्रीवास्तव, सहयाक यंत्री श्री केसी अग्रवाल एवं अमृत योजना के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









