सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर करें कार्यवाही: उपायुक्त
Feb 19 2020
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर सफाई मित्रों की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई मित्रों को निर्देशित किया कि जिस प्रकार आपने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया था उसी प्रकार हमें वर्ष भर कार्य करना है। शहर को साफ रखना हम सभी की जि मेदारी है।
उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले स्टेशन चैराहे से गोले का मन्दिर चैराहा तक डिवाइडर के ख बों पर लगे हुए कट आउट हटवाने की कार्यवाही की गई तथा रोड़ के आस-पास ग्रीन एरिया में फैली पॉलीथिन आदि को बिनबाया गया एवं होटल मैसकोट के सामने बहुत दिनो से रखी मारुति ओमनी को मदाखलत द्वारा हटवाया गया।
उपायुक्त श्री चौहान के निरीक्षण के दौरान सभी डब्लूएचओ को निर्देश दिये गये कि जो कर्मचारी कार्य मे लापरवाही या अनुपस्थित रहते है, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करें यदि मौके पर अधिकारियो द्वारा निरीक्षण मे पाया गया कि ऐसे कर्मचारियो के विरुद्ध डब्लूएचओ के द्वारा कार्यवाही नही की गई तो स बंधित डब्लूएचओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









