नंद के अंगना में बधाई और नाच-गानों से केन्द्रीय कारागार नन्द गाँव में हुआ परिवर्तित

Feb 19 2020

ग्वालियर। केन्द्रीय कारागार ग्वालियर में गुरुवाणी सेवाट्रस्ट द्वारा श्रीमद भगवात सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन के पाचवे दिन व्यास गोपालशरण जी द्वारा भक्ति गीत एक बार तो रघुपति नजरो का इशारा हो जाए के साथ कथा प्रारंभ की गयी। राम जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए राम विवाह, राम-वनवास, केवट-संवाद एवं लंका पर विजयी करने के बाद अयोध्या में राम राज की स्थापना तक का वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम ने अपने जीवन काल में सभी मर्यादाओ को ध्यान में रखते हुए रामराज्य की स्थापना की जिसके तहत स्वयं भगवान होते हुए भी मनुष्य रूप में जो यातनाये उनको मिली लेकिन वह यातानाओ के बाद भी रामराज्य की स्थापना की और वह अपनी प्रजा से जैसा जिसका भाव उससे उसी प्रकार से मिलते थे इसीलिए कहा गया है कि ताकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखि तिन जैसी। कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से करते हुए जब कंस ने देवकी के आठवे पुत्र जो एक कन्या को मारने के लिए हाथ बढाया तभी आकाशवाणी हुई कि तुझे मारने वाला पैदा हो चुका है और आज कंस के रूप में कई ऐसे असुर है जो कन्या रूण के नाम पर हत्या कर रहे है ऐसे असुरो से बचना होगा द्य आगे नन्द गाँव में बधाईयाँ और नाच गाने से नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोडा पालकी भजनों के साथ केन्द्रीय कारागार में भागवत कथा पंडाल मानो नन्द गाँव बन गया हो और दूध माखन की परसादी सभी बंदियों को वितरित की गयी द्य इस दौरान कथा में आये सभी अथितियो ने भी कृष्ण जन्म के दौरान बधाईयाँ गाकर नाचते हुए कृष्ण जन्म को मनोहारिक द्रश्य बना दिया। 
आज की आरती एवं कथा पूजन महंत पूरन बैराठी पीठाधीश्वर श्री रा सेवाक्दास जी पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया पूर्व जी.डी.ए. अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, भागवत कथा के यजमान जेल अधीक्षक मनोज कुमार रश्मि साहू, संयोजक परमानन्द साहू, उपअधीक्षक प्रभात कुमार, सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह, सहायक जेल अधीक्षक विपिन दण्डोतिया, जगत सिंह कौरव. श्रीमती लक्ष्मी साहू, आरती चर्तुवेदी, रामप्रकाश शिवहरे, पुरुषोतम भार्गव, गजेन्द्र अस्थाना, रजनी भदौरिया. संतराम मावई, कृष्णा शर्मा. एवं केन्द्रीय कारागार में उपस्थित सभी कर्मचारी एवं बंदियों ने भी भागवत कथा का आनंद उठाया।