फिटनेस के लिए खेल और जीवन के लिए खेलभावना जरूरी: शेजवलकर
Feb 19 2020
ग्वालियर। जिस तरह फिट रहने के लिए खेल जरूरी है, उसी तरह जीवन में सफलता के लिए खेलभावना जरूरी है। यह कहना है क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का। श्री शेजवलकर बुधवार को यहां कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश की अंडर 19 गल्र्स क्रिकेट टीम की खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कप्तान अनुष्का शर्मा सहित पूरी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
यहां मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद शेजवलकर ने कहा कि क्रिकेट खेलों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। भारत की महिला क्रिकेट टीम लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है आज क्रिकेट जगत में हिंदुस्तान का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। टीम से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप इस टूर्नामेंट के माध्यम से आगे बढ़े और अपने अपने स्टेट का और देश का नाम रोशन करें। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे, मैं आप सबको शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी खूब मेहनत और निष्ठा के साथ अनुशासन में खेलिए।
जीवन में अनुशासन लाते है खेल ....
श्री शेजवलकर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है और जीवन के लिए अनुशासन। खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन आता है। अच्छे खेल के माध्यम से खिलाडिय़ों के करियर में सफलता की अपार संभावनाएं हैं जैसे कि अन्य क्षेत्रों मे नौकरियां।
खुशी की बात है कि कप्तान हमारे शहर से है
श्री शेजवलकर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे लिए यह प्रसन्नता की बात है कि ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा कप्तान के रूप में मप्र की टीम का नेतृत्व कर रहीं हैं। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं- विशेषकर अपने स्कूल, अपने नगर, प्रदेश और अपने देश का नाम रोशन करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









