मेले का समापन 20 को, 23 फरवरी तक लाइट दी जाएगी

Feb 18 2020

ग्वालियर। व्यापार मेले के समापन की तिथि प्राधिकरण ने घोषित कर दी है जिसके बाद दुकानदारों में नाराजगी है और वह आंदोलन का मूड बना रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मेला अवधि 25 फरवरी तक की जाए लेकिन प्राधिकरण ने इससे साफ इनकार करते हुए 20 फरवरी को शाम 5 बजे समापन करने की घोषणा की है। मेले के समापन अवसर पर मु य अतिथि के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर होंगे। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, सचिव मजहर हाशमी ने बताया कि 20 फरवरी को शाम 5 बजे कला मंदिर रंगमंच पर व्यापार मेले का विधिवत समापन किया जाएगा। मेले के समापन के दौरान व्यापारियों को स मानित किया जाएगा। मेले के समापन की घोषणा होते ही दुकानदार संघ के पदाधिकारी भी मेले की तिथि को लेकर लामबंद होना शुरू हो गए हैं। प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने मेला अवधि बढ़ाने के लिए मु यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिली है। व्यापारी अब आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। 
मेले का समापन भले ही 20 फरवरी को हो जाए लेकिन व्यापारियों को सामान समेटने और कारोबार करने के लिए 23 फरवरी तक लाइट दी जाएगी। प्राधिकरण के पदाधिकारियों का कहना है कि 56 दिन चलने वाले मेले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया है। वाहन खरीदने पर राहत 20 फरवरी तक रहेगी लेकिन मेले की लाइट 23 फरवरी को कटेगी।