अखबार जगत की समस्याओं पर चर्चा की वरिष्ठ पत्रकारों ने

Feb 18 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ग्वालियर संभाग व ग्वालियर जिला स मेलन में अखबार जगत, मीडिया जगत की स पूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई। स मेलन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की। साडा, ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे।
स मेलन में अतुल तारे, बच्चन बिहारी, डॉ.राम विद्रोही, सुरेश सम्राट, केशव पाण्डे, प्रदीप मांढरे, बलराम सोनी, बृजमोहन शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि आज अखबार मालिकों और पत्रकारों की समस्याएं लगभग समान होती जा रही हैं। शासन स्तर पर ही इनका समाधान संभव है। मीडिया जगत पर लागू भारी-भरकम सरकारी टैक्स हटाया जाए, तभी पत्रकारों और अखबारों की माली हालत सुधर सकती है। कुछ पत्रकार वक्ताओं ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। 
संघ के संभागीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि संगठन के प्रयासों और संघर्ष से पत्रकारों की कई समस्याएं दूर हुई हैं।
कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट पत्रकारों का स मान भी हुआ। इनके नाम हैं प्रफुल्ल नायक, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश डण्डौतिया, दिनेश राव, मनीष शर्मा, असद कुरैशी, यादवेन्द्र कटारे,सुशील कौशिक, रूपाली ठाकुर, हरीश दुबे, रवि शेखर, समीर गर्ग, दिव्य सहगल, शैलेन्द्र भदौरिया, विनोद शर्मा, जावेद खान, कपिल शर्मा, रमन शर्मा, सुयश शर्मा, प्रहलाद सेन, नासिर गौरी, आलोक एम. इन्दौरिया, चेतन मोरे, निहारिका पाराशर, आशीष शर्मा, जोगेन्द्र सेन, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, जितेन्द्र पाठक, डॉ.सत्य प्रकाश शर्मा। कार्यक्रम का संचालन राजीव अग्रवाल ने किया और आभार भाषण संघ के वरूण शर्मा ने दिया।