जयविलास पैलेस की छत पर थिरके विदेशी

Feb 17 2020

ग्वालियर. जयविलास पैलेस की छत पर फ्रांस की कंपनी हॉस द्वारा आयोजित इन्टरनेशनल म्यूजिकल इवेंट में डीजे की धुनों पर लगभग 6 से 7 हजार लोग थिरकते हुए दिखाई दिये। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम जिला प्रशासन को आमंत्रित नहीं किया गया। जयविलास पैलेस को चारों पुलिस बल लगाकर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ऑनलाइन टिकिट बेचे गये थे और ऑनलाइन पर लगभग 20 लाख दर्शक इसका आनंद ले रहे हैं।

जयविलास पैलेस के कार्यक्रम का पहला मौका है जब इस कार्यक्रम को इतना गोपनीय रखा गया है। इस कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद नहीं हैं। इस इवेंट से मीडिया को भी दूर रखा गया हैं।

जयविलास के दरबार हॉल के ऊपर आज होगी हाइप्रोफाइल पार्टी
जयविलास पैलेस में होने वालो इंटरनेशनल म्यूजिकल इवेंट को फ्रांस की कंपनी ष्ष्हॉसष्ष् आयोजित कर रही है। इस इवेंट में 700 विदेशी लोगों के शामिल होने का अनुमान है। सुबह ग्वालियर में दो चार्टर प्लेन से सिंगर और डीजे की टीम पहुँची है। यह इवेंट दोपहर 3 बजे से लेकर देर रात 10 बजे तक चलने का अनुमान हैं। जयविलास पैलेस ने पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था मांगी हैं और हमारे यहां आने जाने वालों को सुगमता के साथ आने जाने दिया जाये।यह आयोजन दरबार हॉल की छत पर होगा। अचंभे की बात यह है कि इवेंट स्थानीय आला अफ़सरों को भी निमंत्रण नहीं दिया गया है।