भागवत कथा का पंडाल आग से जलकर खाक
Feb 17 2020
ग्वालियर। सोमवार सुबह धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास दंदरौआ धाम वाले रास्ते के समीप मैदान में चल रही भागवत कथा के पंडाल में अचानक से आग लग गई। मौके पर दमकल अमले को सूचना मिली कि आग लगी है तो चार गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल अमले के देवेन्द्र जखेनिया ने बताया कि कौशिक महाराज की भागवत कथा का आयोजन शुरू होने वाला था कि तभी अचानक पंडाल में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। आग लगने के बाद भागवत कथा आयोजकों और सुनने आए लोगों में भगदड़ मचना शुरू हो गई। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। आगजनी की घटना का कारण शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। दकमल अमले ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









