चेक बाउंस के मामले में आरोपी पकड़ा

Feb 17 2020

ग्वालियर। पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर ने 9 वर्ष पुराने चेक बाउंस के प्रकरण में सजा प्राप्त गिर तारी वारन्टी को दबोचा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तानसेन नगर से मोनू उर्फ जयदीप सिंह राठौर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तानसेन नगर को गिर तार किया है। फरियादी नितिन की मोबाइल फोन दुकान नवरत्न होटल जिंसी नाला लश्कर से मोनू ने बेचने के लिए मोबाइल फोन लिए थे व चेक दिया जो बाउंस हो गया था। मुखबिर ने आरक्षक जनक सिंह को बताया कि वारन्टी दिन में घर में छुपा रहता है व रात को शराब पीकर घर से निकलता है।