गरीबोंं का वोट लेकर का ंग्रेस ने छलने का काम किया-बीडी शर्मा

Feb 17 2020

ग्वालियर। कांग्रेस कथनी-करनी की बात करती है, सच यह है कि इस पार्टी ने हमेशा से गरीबोंं का शोषण किया है, यह ताजा उदाहरण एक बार फिर कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने के बाद सामने आ गया है, जबकि इनके द्वारा गरीबी मिटाने का वादा कर गरीबोंं को ही छला है। भाजपा सरकार द्वारा जो जन हितकारी योजनाएं शुरु की थीं उन पर ताला लगा दिया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने वापसी ही झूठ और कपट से की है। यह बात भाजपा के नवनियुत प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने सोमवार सुबह नगर प्रवास के दौरान पत्रकारोंं से चर्चा करते हुए कही। श्री शर्मा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंंने कहा कि कम समय में ही प्रदेश की जनता यह भलीभांति समझ चुकी है कि कांंग्रेस सरकार ने उन्हेंं ठगा है। आज स्थिति यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बंंद कर दिया है। आज प्रदेश में हर व्यति परेशान है और शीर्ष पद पर बैठे कांंग्रेस नेता ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैंं। कांंग्रेस मेंं शीर्ष पदोंं को लेकर लड़़ाई चल रही है और एक नेता ने तो सड़़क पर आने की धमकी भी दे दी है। ऐसे में यह सरकार कैसे चलाएंंगे।
शर्मा ने कहा कि संंगठन ने उन्हेंं जो जि मेदारी दी है वह एक बड़ी जिमेदारी है, संंगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह उसे पूरा करने के लिए तैयार है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ है।