जेसीआई ग्वालियर में एक मैत्री किर्केट मैच का आयोजन हुआ
Feb 17 2020
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेट विंग द्वारा जेसीआई ग्वालियर परिवार के लिये एक मैत्री किर्केट मैच का आयोजन लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारिरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर के ग्राउंड पर प्रात: 8 बजे से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी एस. रविशंकर ने किया।
जिसमें 6 जेसीज की टीमों में प्रेसिडेंट एकादश, विक्टर हाउस, लीडर हाउस, चे िपयन हाउस, क्रियेटर हाउस, विनर्स हाउस थे। एवम 2 टीमें जेसिरेट्स की जेसिरेट चैयरपर्सन एकादश, जेसिरेट सेक्रेटरी एकादश थीं।
इनमें से फाइनल मुकाबले में जेसीज की टीमों में से जेसी रितेश अग्रवाल की लीडर्स हाउस और जेसिरेट्स कि टीमों मेंसे जेसिरेट विंग सचिव हनी अनेजा की टीम विजयी रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रवीण पाठक भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद थे। इसी क्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्षगण नितिन मांगलिक, संदीप जैन, साकेत गुप्ता, संदीप अग्रवाल, जितेंद्र जाजू, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, राहुल गुप्ता, ज़ेडवीपी लक्ष्मण शर्मा भी खिलाडिय़ों की होंसला अफजाई के लिए उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारिरिक शिक्षण संस्थान के कुलपति दिलीप कुमार दुरेहा के द्वारा किया गया।
किर्केट मैच के दौरान जेसीआई ग्वालियर के स मानित सदस्यों ने भी खिलाडिय़ों की हौसलाअफजाई की एवम बच्चों के लिए अलग से गेमजोन बनाया गया था जिसमें बच्चों ने भी हाउजी, खो खो, सैक रेस, बनाना रेस, रिंग गेम, शतरंज, कैरम आदि खेलों का लुत्फ लिया। इसके कार्यक्रम संयोजक जेसी केतन करण अग्रवाल, आनंद शर्मा एवम प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी अमित अग्रवाल थे।
जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष जेसी अजीत गुप्ता, सचिव दीपांश गुप्ता, जेसिरेट विंग चैयरपर्सन रानू गुप्ता ने सभी सदस्यों का अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









