पेंटिंग्स के चित्रो मे रंग भरकर बच्चो ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Feb 16 2020

ग्वालियर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिस घर में होता बेटी का स मान, वह घर होता स्वर्ग समान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ, बेटियों को बराबरी का दर्जा दीजिये, समाज में जागरूकता फैलाइये, बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से देश को मिलेगा दम, जैसे बच्चों ने संदेश देते हुए सुन्दर चित्रों का चित्रांकन किया। यह मौका अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच युवा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति शाखा दाना ओली की ओर से रविवार को बेटी बचाओ पर ड्राईंग स्लोगन प्रतियोगित एवं रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
   कार्यक्रम की मु यअतिथि एवं निर्णयाक श्रीमती ज्योति जैन थी। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूदेव आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर एवं मंच प्रार्थना कर ंिकया। अतिथि का स मान मंच की संयोजिक सीमा जैन, अध्यक्ष नूतन जैन एवं मंत्री नीलम जैन ने ंिकया। इस मौके पर मंच के संयोजक मनोज जैन, कार्यध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री सचिन जैन एवं महिला जागति मंच की संयोजित सीमा जैन, अध्यक्ष नूतन जैन, महामंत्री नीलम जैन, रूबी जैन, ज्योति जैन आदि मौजूद थी। कार्यक्रम संचालन संयोजक मनोज जैन एवं आभार कार्यध्यक्ष मुकेश जैन ने ंिकया।
चित्रकला स्पर्धा में मुस्कान और हर्षित रहे अव्वल
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया ंिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के मुस्कान जैन प्रथम रहीं। हर्शित जैन द्वितीय और हर्शिता जैन ने तीसरा पुरस्कार जीता। सांत्वन में श्रेयांष जैन, देषना जैन और हरिती जैन रहे। सभी विजेताओं को मु यअतिथि एवं मंच कव पदाधिकारियो ने पुरूस्कार व प्रमाणपत्र देकर स मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरूस्कार देकर नवाजा गया।
बच्चो ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए संदेश निकाली रैली
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया ंिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए बच्चो ने रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने हाथों में बेटी बचाओ के स्लोगन तक्तिया लेकर कन्या भूण हत्या और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी नही होगी तो बहू कहां से लाओगे जैसे संदेष देकर लोगों से दूसरों को भी जागरूक करने की अपेक्षा की।