संस्कार मंजरी की तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला मिस हिल विद्यालय में संपन्न हुई

Feb 16 2020

ग्वालियर। नागरिकता के उन्नयन के लिए समर्पित संस्था संस्कार मंजरी के तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला का आयोजन मिसहिल स्कूल में संपन्न हुआ। वक्ता ज्योति गुप्ता एवम् यश शर्मा रहे संस्थापिका श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता ने संस्था का परिचय दिया तथा संयोजन सुजाता संग्राम सिंह ने किया। प्राचार्य सत्येंद्रपाल सिंह, उप प्राचार्य दीप्ति श्रीवास्तव भी मंचासीन रहे।
बच्चों से चर्चा करते हुए यश शर्मा ने कहा कि सकारात्मकता के साथ यदि आप अपनी परीक्षा देते हैं तो आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी भी कारण से आप की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है तो भी बहुत तनाव न लेकर जितना संभव है उतनी ही तैयारी अच्छे से करके यदि परीक्षा देंगे तो सफलता सुनिश्चित है। यदि इसके बाद भी किसी कारण से अपेक्षित अंक नहीं आते हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अगले वर्ष सत्र के आरंभ से ही यदि हम तैयारी करेंगे तो अगली परीक्षा में हम अपेक्षित परिणाम अवश्य ही प्राप्त कर सकेंगे उन्होंने बच्चों को यह शपथ भी दिलवाई की परीक्षा का परिणाम बहुत अच्छा हो कम अच्छा हो या हमारी अपेक्षा से कम हो हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे हमारे माता.पिता को हमारे मित्रों को किसी भी प्रकार का मानसिक कष्ट हो।
ज्योति गुप्ता ने कहां हमें मानसिक विकास के साथ हमारे शरीर को पोषण देने वाले तत्वों की जानकारी भी रखनी चाहिए तथा उनका उपयोग करना चाहिए उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा दक्षिण भारत में लोग नारियल का बहुत प्रयोग करते हैं प्रोटीन के रूप में नारियल मस्तिष्क के विकास में बहुत सहायक है। इसके अलावा हमें स्वास्थ्य को परेशानी पैदा करने वाले भोजन से बचना चाहिए द्यक्योंकि यदि शरीर में थोड़ी सी भी अस्वस्थता होती है तो पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए पौष्टिक सुपाच्य एवं हल्का भोजन हमें करना चाहिए। परीक्षा के दिनों में इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्राचार्य सत्येंद्रपाल सिंह जी ने बच्चों को स्मरण दिलाया कि आपके शिक्षक आपको जो भी टिप्स देते हैं यदि आप उनका पालन करते हैं तथा आपके मन में जो भी प्रश्न अभी भी रह गए हैं उनका समाधान करने के लिए शिक्षकों से बात करते हैं तो आपको परीक्षा देने में कठिनाई नहीं होगी तथा तनाव नहीं होगा यदि आप अपना एक टाइम टेबल बनाकर उसके अनुसार नियमित पढ़ाई करेंगे तो यह भी तनाव मुक्ति के लिए बहुत सहायक होता है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्थापिका श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा आश्वस्त किया कि आगे भी हम आप लोगों की मेधा विकास के लिए कार्यक्रम लेकर आपके बीच आते रहेंगे कार्यक्रम का संचालन दीप्ति श्रीवास्तव ने किया तथा आभार सुजाता संग्राम सिंह ने किया।