चेंबर ऑफ कॉमर्स में लगा हार्ट शिविर

Feb 16 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में एक हार्ट शिविर लगाया गया इसके अंतर्गत शहर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ डालमिया के द्वारा चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इंस्टिट्यूट के साथ यह शिविर आयोजित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
 इस दौरान कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल द्वारा डॉ डालमिया को  अनुरोध करने पर चेंबर के द्वारा अनुशंसा करने पर इन्हीं दरों पर यह जांचें एक माह तक की जाएंगी एवं विभिन्न बाजारों में इंस्टिट्यूट के माध्यम से एक(1/-) रुपए में बीपी एवं शुगर की जांच बाजारों में जाकर की जाएगी। इस अवसर पर डॉ रवि डालमिया, डॉ पुरेन्द्र भसीन, एवं डॉ आशीष चौहान के साथ डॉ अभिषेक शर्मा एवं गिरीश अरोरा भी उपस्थित रहे । चै बर की ओर कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिंघल, संदीप नारायण अग्रवाल, मुकेश सांघी, सुनील अग्रवाल एवं श्रीकृष्ण गर्ग (बंटू) एवं अजय गोयल, संजय धवन आदि उपस्थित रहे।