छुट्टी का आनंद, आखिरी सनडे मेला फुल
Feb 16 2020
ग्वालियर। सुबह से ही धूप खिली होने से सैलानियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए सैलानी अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचना शुरू हो गए और जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले के समापन की तिथि नजदीक आते ही व्यापारियों ने भी सस्ता सामान बेचना शुरू कर दिया है। यह मेले का आखिरी सनडे है। मेला प्राधिकरण ने 20 फरवरी को मेले के समापन की घोषणा की है।
व्यापारी तिथि बढ़ाने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन प्राधिकरण के अनुसार यह आखिरी रविवार है। रविवार को अवकाश का दिन होने से मेले के व्यापारियों में भारी उत्साह है, सैलानी जरुरत के सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आलम यह है कि रविवार को सुबह से ही वाहनों के रास्ते मेले की ओर मुड़ गए तो वहीं चौराहों पर सैलानी यात्री वाहनों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि अंतिम दौर में सबसे ज्यादा महिलाएं चीनी के बर्तन, कपड़ों और घर के सजावट करने वाली वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।
सर्द हवा पूरी तरह से गायब है और धूप चुभ रही है। गर्मी के इस मौसम में सैलानी सॉ टी का आनंद लेना नहीं भूल रहे हैं। रविवार को हर सेक्टर में सैलानियों की भीड़ नजर आ रही हैं तो वहीं खानपान की दुकानों पर भी अच्छा खासा रस बना हुआ है। पापड़ व खजले का आनंद लेने के साथ सैलानी परिवार के साथ बैठकर, डोसा, चाऊमीन, छोले बटूरे व सब्जी पूड़ी खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी के साथ अमेरिकन भुट्टा, भेलपुरी व खट्टी-मीठी गोलियां भी खरीदारी कर मुंह का स्वाद बदल रहे हैं।
व्यापार मेले में रविवार को सैलानियों की भीड़ बढ़ते ही पुलिस भी सतर्क हो गई और छतरियों के आसपास गश्त करते हुए बीच में खड़े लोगों को हटा रही है। पुलिस ने हाथ ठेलों को भी खदेडऩा शुरू कर दिया, मेले में सैलानियों के साथ चोरी, जेबकटी की घटना न हो जाए इसे देखते हुए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। व्यापार मेले में रविवार को अतिरिक्त बल लगाया गया है तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को जाने से रोक रहे हैं।
व्यापार मेले में अगर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है तो वह है झूला सेक्टर, जहां सैलानी झूला झूलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी सैलानी पहुंचकर खरीदारी करने से नहीं चूक रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मेला अवधि के दौरान वाहन खरीदने वालों को आरटीओ में 50 फीसदी की राहत दी जा रही है, जिसके चलते सैलानी भी लाभ उठाने से नहीं चूक रहे।
सैलानियों की भीड़ मेले के हर सेक्टर में तो नजर आ ही रही थी साथ ही पार्कों में भी भीड़ लगी हुई थी। कई सैलानी अपने घर से खाना बनाकर ले गए थे जिन्होंने पार्कों में बैठकर खाया। इसी के साथ जो बुजुर्ग मेला घूमते-घूमते थक गए वह पार्कों में बैठकर थकावट उतार रहे थे।
माधवराव सिंधिया पार्क, राजमाता सिंधिया पार्क में यहां सैलानियों की भीड़ थी तो वहीं सभी छतरियों में भी सैलानियों का जमघट देखा गया।
व्यापार मेले में जो लोग अपने निजी वाहनों से पहुंचे उन्हें रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सुबह से ही सैलानियों के पहुंचने से दुपहिया व चारपहिया पार्किंग फुल हो गईं और लोगों को वाहनों को खड़ा करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा तो कई लोग अपने वाहनों को जगह न होने के कारण सड़क किनारे पार्क करके चले गए जिसे यातायात पुलिस ने जप्त कर लिया। वीआईपी व प्रेस पार्किंग में वाहन लगाने के लिए भी लोग झगड़ा करते हुए नजर आए। पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वालों का कहना था कि जब जगह ही नहीं है तो हम वाहन कहां से खड़े करवा दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









