मु यमंत्री कमलनाथ विधायक मुन्नालाल गोयल के भतीजे की शादी में शामिल हुए

Feb 15 2020

ग्वालियर। मु यमंत्री कमलनाथ शनिवार शाम  4.15 बजे दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर विमान तल पर उतरे। केबिनेट मंत्री लाखन सिंह एवं विधायक प्रवीण पाठक ने हवाई अड्डे पर पहुंकर मु यमंत्री का स्वागत किया, शादी समारोह में शामिल होने के बाद मु यमंत्री जबलपुर के लिए रवाना हो गए । 
मु यमंत्री विधायक मुन्नालाल गोयल के भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव भी समारोह में शामिल हुए। अल्प प्रवास आए मु यमंत्री कमलनाथ ने कुछ समय हवाई अड्डे पर ही शहर के गणमान्य नागरिक व पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की तथा अफसरों के साथ शहर विकास के मुद्दे पर चर्चा की। शादी समारोह में शामिल होने के बाद मु यमंत्री विशेष विमान से जबलपुर के लिए रवाना हो गए।
 व्यापार मेला संघ ने मु यमंत्री से मेला अवधि बढाने की मांग की
ग्वालियर व्यापार मेला संघ ने शनिवार को ग्वालियर अल्पप्रवास पर पहुंचे मु यंमत्री कमलनाथ को मेला अवधि बढाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि इस बार मेला प्राधिकरण ने मेले की अवधि 25 दिसंबर से 15 फरवरी नियत कर दी थी जिससे व्यापारियों को नुकसान होगा। इस दौरान बीच में हुई लगातार बारिश के चलते मेला प्रभावित हुआ है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अभी तक मेले में कारोबार करने आए व्यापारियों और दुकानदारों की लागत भी निकल पाई है ऐसे में सरकार से सहयोग की अपील व्यापार संघ ने की है हांलाकि मेला प्राधिकरण ने पांच दिन की अवधि बढा दी है लेकिन वो नाकाफी है इसलिए व्यापार संघ ने सीएम से मेला अवधि 28 फरवरी तक किए जाने की अपील की है। वहीं दुकानों के आरक्षण भी गत वर्ष की भांति 30 अक्टूबर की जाने की भी मांग की है।