मोबाइल लुटेरा पकड़ा

Feb 15 2020

ग्वालियर। मुखबिर की सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस ने जीवाजीगंज से मोबाइल लुटेरे को पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरे को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है कि उसने और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है। 
जनकगंज थाना प्रभारी प्रीती भार्गव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ समय पूर्व मोबाइल लूट करने वाला आरोपी विवेक पुत्र राजेश बाल्मीक निवासी हरिजन बस्ती गोलपहाडिय़ा जीवाजी गंज में देखा गया है। सूचना मिलते ही एसआई केके पाराशर, आरक्षक कपिल कोटिया, मुकेश शर्मा को सूचना की तस्दीक के लिए भेजा तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकला। पुलिस भी आरोपी के पीछे लग गई और उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी ने समीन निगम से मोबाइल लूटा था। उसके बाद से ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि लूट की वारदात के बाद वह शहर से फरार हो गया था और आज ही वह वापस आया था। 
सराहनीय भूमिका - उक्त शातिर लुटेरे को गिर तार करने में थाना प्रभारी जनकगंज प्रीति भार्गव, केके पाराशर, कपिल कोटिया, मुकेश शर्मा एवं सायबर सैल प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत, अंजनी चंदेल, संजय जादौन, कृष्णपाल यादव, आकाष पाण्डें, आषीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।