ड्राइवर ने उड़ाए मालिक के 3 लाख, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर घर से किए बरामद

Feb 15 2020

ग्वालियर। बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे शोरूम कर्मचारी के बैग से कार के ड्राइवर ने ही तीन लाख रुपए चोरी किए थे। वारदात इंदरगंज थाना क्षेत्र के जयेन्द्रगंज चौराहे की है। घटना के बाद पीडि़त ने इसकी जानकारी मालिक और पुलिस अफसरों को दी। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल की तो पता चला कि वारदात को उनके ड्राइबर ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर अपने तरीके से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया और चोरी किए हुए रुपए अपने घर से बरामद करा दिए।
सीएसपी इंदरगंज रजत सकलेचा ने बताया कि चेतकपुरी निवासी अजेब सिंह पुत्र संतोष सिंह फॉग्स वेगन शोरूम पर जनरल मैनेजर है। 6 फरवरी को अजेब सिंह ड्राइवर प्रद्यु न सिंह चौरसिया के साथ शोरूम से 29 लाख 80 हजार रुपए पंजाब नेशनल बैंक सराफा बाजार में जमा कराने निकले थे। जब वे जयेन्द्रगंज चौराहे पर पहुंचे तो अजेब सिंह को रुपए कुछ कम लगे तो उसने चौराहे पर ही कार रुकवाकर चेक किया तो तीन लाख रुपए कम मिले।
इस पर उसने इसकी जानकारी मालिक को देकर बैंक पहुंचा और चोरी जाने से बचे रुपए जमा कराने के बाद थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच की तो पता चला कि वारदात को अंजाम कार के ड्राइवर ने दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच कर पूछताछ के बाद चोरी किए हुए तीन लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।  
पीडि़त ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी प्रद्यु न ने तीन बार इसी तरह वारदात को अंजमा देकर 68 हजार रुपए चोरी किए थे, दो बार दस-दस हजार और एक बार 48 हजार रुपए उड़ाए थे।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि जब भी अजेब ङ्क्षसह कार से उतरता था, वह बैग से कुछ रुपए निकाल लेता था। पहले रकम कम होने पर भूल समझ रहे थे और जब तीन लाख रुपए चोरी हुए तो शंका ह़ई और मामले की शिकायत की। 
उक्त आरोपी को पकडने में थाना इंदरगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उदयवीर सिंह, मदनलाल शर्मा, करन सिंह, राजकुमार राठौर  हेमंत सिंह, विवेक डण्डौतिया, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अंगूरी देवी की अहम भुमिका रही।