सम्पत्तिकर वसूली शिविर 15 फरवरी को ग्रीन गार्डन एवं 16 फरवरी को सिल्वर स्टेट में ग्वालियर दिनांक 14 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर के सम्पत्तिकर विभाग के अमले द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए नियमित रुप से सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। उपायुक्त सम्पत्तिकर ग्वालियर पूर्व ने जानकारी हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 के अंतर्गत वार्ड 30 के नागरिकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का सम्पत्तिकर जमा कराने के लिए 15 फरवरी शनिवार को सिटी सेंटर में ग्रीन गार्डन के गेट पर एवं 16 फरवरी रविवार को सिल्वर स्टेट परिसर में संपत्तिकर वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपना सम्पत्तिकर जमा कर मौके से ही रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
Feb 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









