चेन्नई पुलिस का अभा सिंधिया फुटबाॅल ट्राफी पर कब्जा सिंधिया परिवार का खेलों में विशेष सहयोग: श्री प्रशांत मेहता 11वीं अखिल भारतीय राजमाता विजय राजे सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
Feb 14 2020
ग्वालियर दिनांक 14 फरवरी 2020 - अरुण के एक गोल की बदौलत एलएनआईपीई ग्वालियर के विजयी रथ पर ब्रेक लगा कर चेन्नई पुलिस की फुटबाॅल टीम ने 11वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया।
नगर निगम की मेजबानी में एलएनआईपीई के फुटबॉल मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विगत 3 वर्षों की विजेता टीम एलएनआईपीई और चेन्नई पुलिस की टीमों के बीच खेला गया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन जीत लिया। मैच के 62वें मिनट में चेन्नई पुलिस को एक मौका मिला, जिसे बहुत ही खूबसूरती से अरुण ने मैदानी गोल कर टीम को जीत दिलाई।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण पूर्व आईएएस श्री प्रशांत मेहता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने की। कार्यक्रम में आयुक्त ग्वालियर संभाग एवं प्रशासक नगर निगम श्री एमबी ओझा, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन विशेष अतिथि के रुप में मौजूद थे। इस मौके पर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन, नोडल खेल अधिकारी श्री बी के त्यागी द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
समापन समारोह के अवसर पर पूर्व आईएएस श्री प्रशांत मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया परिवार का सभी खेलों में विशेष सहयोग रहता है। आज राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में यह टूर्नामेंट हो रहा है, यह प्रतियोगिता निरंतर ख्याति प्राप्त करे तथा देश विदेश के खिलाडी इस प्रतियोगिता में शिरकत करें।
इस अवसर पर विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्सहित करने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार प्रतिबद्व है तथा शहर में खिलाडियों को अच्छा प्लेटफार्म मिले और सभी सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार हर प्रकार से सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में आयुक्त ग्वालियर संभाग एवं प्रशासक नगर निगम श्री एमबी ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा हमेशा ही हर प्रकार के खेलों को बढावा दिया गया है तथा निगम द्वारा निरंतर खेलों के आयोजन एवं खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाते रहेगें।
समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम चेन्नई पुलिस को एक लाख नगद एवं उपविजेता टीम एलएनआईपीई ग्वालियर को पचास हजार नगद के पुरुस्कार के साथ चमचमाती ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। मध्यप्रदेश फुटबॉल द्वारा आए ऑफिसियल रेफरी एवं स्थानीय ऑफिसियलो को भी व्यक्तिगत पुरस्कार देने के साथ ही अतिथियों द्वारा गुब्बारे छोड़कर समापन की घोषणा आतिशबाजी के साथ की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री अयोध्या शरण शर्मा वरिष्ठ प्रशिक्षक के द्वारा किया गया, इस मोके पर श्री शिववीर भदौरिया, श्री तरनेश तपन, श्री गजेन्द्र तिवारी, श्री सचिन पाॅल, श्री रमेश कांटे वरिष्ठ फुटवाल खिलाड़ी, श्री सतीश चन्द्र गोयल सहायक लेखाधिकारी नगर निगम, आदि खिलाडी व खेल पे्रमी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









