निरीक्षण में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश
Feb 14 2020
ग्वालियर दिनांक 14 फरवरी 2020 - शहर में साफ सफाई व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से भ्रमण किया जा रहा है। जिसके तहत आज उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि जिस प्रकार आपने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया था उसी प्रकार हमें वर्ष भर कार्य करना है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पड़ाव से रेसकोर्स रोड होते हुए गोले का मन्दिर चैराहा पर निरीक्षण किया गया। सैनिक पैट्रोल पम्प के पास दो मिनी बस कई दिनो से खडी हुई थी, जिनको तत्काल उठाये जाने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही गोले के मन्दिर चैराहा से भिंड रोड का निरीक्षण किया गया। जहां कटारे फार्म के पास अत्यधिक गन्दगी होने पर मौके पर खड़े हो कर सफाई करायी गई। साथ ही मौके पर श्री एपीएस भदौरिया उपायुक्त पूर्व विधानसभा मौके पर पहुचें और एक लीकेज पाईप लाईन को दुरुस्ती के निर्देश दिए गए। मौके पर पायी गई गन्दगी में बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम की पर्चियां पायी गई। जिसपर दोनों ही उपायुक्त द्वारा सम्बंधित ब्रांच मेनेजर को नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









