गाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
Feb 14 2020
ग्वालियर। बुआ से मिलने बाइक से आ रहे युवक के सामने अचानक नील गाय आ गई और युवक बाइक सहित गाय से टकराकर घायल हो गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित फक्कड़ बाबा आश्रम के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेहट थाना क्षेत्र के चक दरियापुरा निवासी दलवीर जाटव (32) पुत्र विजय जाटव प्रायवेट जॉब करता है। वह अपनी बुआ से मिलने के लिए बाइक से मुरार आ रहा था। अभी वह बड़ागांव स्थित फक्कड़ बाबा आश्रम के पास पहुंचा था कि तभी अचानक सड़क पर नील गाय आ गई। गाय को सामने देखते ही उसने बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक नील गाय से टकरा गई और दलवीर घायल हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
उधर कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाबाई का बाजार निवासी राजू उर्फ सूरज (27) पुत्र शंकर सिंह छापा खाने के पास एक खड़ी ऑटो से टकरा गया। ऑटो से टकराने के कारण वह सिर के बल गिरा और घायल हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और घटना के समय भी नशे में था।
इधर हुरावली निवासी भानूप्रताप चौधरी शिक्षक है और कार से पत्नी मीरा के साथ मुरैना जा रहे थे। अभी वे झांसी बायपास पर पहुंचे ही थे कि तभी तेज र तार जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक बे्रक लगा दिया। जिससे उनकी कार ट्रक से टकरा गई और वे घायल हो गए। हादसे के बाद दंपति को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर भानूप्रताप की हालत गंभीर देखकर उसे दिल्ली रैफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान भानूप्रताप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भानू प्रताप की मौत का पता चलते ही पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









