डाकघर द्वारा वित्तीय साक्षरता के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर में खोले गये खाते

Feb 14 2020

ग्वालियर। वित्तीय प्रणाली को सही ढंग से समझ सके जिसके लिए पोस्ट ऑफिस ने एक लाख पचपन हजार डाक घरों में तीन लाख से अधिक पोस्ट मेनों के द्वारा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक की शुरूआत सित बर 2019 से की है। जो पेपरलेस प्रणाली के तहत कार्य करेगी। यह इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के व्या यान कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय द्वारा किया गया। यह एक दिवसीय शिविर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में लगाया गया। युवाओं में वित्त संबंधी समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है तथा बैंकों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस द्वारा भी यदि बैंकिंग प्रणाली लागू की जाती है जिसे हम सही ढंग से प्रयोग कर सके यही हमारी वित्तीय साक्षरता होगी। इस शिविर में कई छात्र-छात्राओं ने खाते खुलवायें। मु य वक्ता मनोज शिवहरे, लक्ष्मण सिंह कौरव, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, संतोष कुशवाह, पोस्ट मेन लश्कर रामजी कुशवाह बालकिशन सौर उपस्थित थे। कार्यक्रम उपरांत डाकघर में कुछ लोगों के खाते खोले गये। 
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकने के लिये प्रधानमंत्री द्वारा डिजीटल बैंकिग की सुविधा चालू की गई जिससे जो भी लेनदेन किया जाये व बैंकिंग द्वारा हो। इसके लिये पोस्टऑफिस द्वारा डिजीटल बैंकिंग सुविधा का शुभार भ किया गया है। वित्तीय समस्यायें हमारे समाज में विकराल रूप धारण कर चुकी है जिससे घरेलू हिंसा, अपराध एवं भ्रष्टाचार आदि असमाजिक समस्यायें भयानक रूप लेती जा रही है जिससे हमारा जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। इसके लिये अपने धन का सही ढंग से उपयोग कर सके। इसके लिये वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता होती है।