हवाला के करोड़ों रुपए लेकर आ रहे दो कारोबारियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
Feb 14 2020
ग्वालियर। हवाला के करोड़ों रुपए लेकर आ रहे दो हवाला कारोबारियों को क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर मुरार थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर हाइवे से पकड़ा है। जब क्राइम ने कार की तलाशी ली तो उसमें लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपए बरामद हुए है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरूकर दी है।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि सूचना मिली थी कि हवाला का पैसा शहर में आने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम को अलर्ट किया और हाइवे निरीक्षक दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। क्राइम ब्रांच ने वाहनों की चेकिंग शुरू की, तभी एक स्विप्ट डिजायर कार आती दिखी जो कि क्राइम ब्रांच को देखते वापस मोड़कर जाने लगे। कार सवारों को वापस मोड़कर जाते हुए देखा तो क्राइम ब्रांच ने पीछा किया और कुछ दूरी पर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार में सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया। जब जवानों ने कार की तलाशी ली तो उनकी आंखे खुली रह गई, क्योंकि कार की डिग्गी नोटों से भरी हुई मिली। पूछताछ में कार सवारों ने अपन नाम बृजहंस सोनी, राजेश कुमार निवासी झांसी बताया है। क्राइम ब्रांच ने कार को जप्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है कि वह रुपए कहां से ला रहे है और किसे पहुंचाने जा रहे है। पुलिस अफसरों का मानना है कि रुपए हवाला के है।
आरोपियों को क्राइम ब्रांच थाने लाने के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम नोटों की गिनती में जुट गई है। सूत्रों की माने तो रुपए लगभग दो से डेढ़ करोड़ के बीच है।
सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच की टीम को तड़के ही सूचना मिल गई थी और सुबह से ही क्राइम ब्रांच की टीम शहर के सभी मुहानों पर तैनात कर दी गई थी और हर सदस्य को अपने पाइंट पर तैनात रहने के निर्देश थे।
सूचना के बाद से ही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन लगातार टीम के संपर्क में रहे और लगातार फीड़बैक लेते रहे और लगातार जवानों को प्रोत्साहित करते रहे।
सराहनीय भूमिका: उक्त दोनों बदमाशो की गिर तारी एवं नगदी जप्ती मे क्राईम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता, मनोज परमार, राजीव सोलंकी, दिनेश तोमर, भगवती सोलंकी, नरवीर, मनोज, रामवीर सिंह, योगेन्द्र तोमर, विकास तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









