वेलेंटाइन डे पर पार्कों से लेकर मॉल तक पर पुलिस तैनात

Feb 14 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे पर अपने दिल की बात कहने के लिए सुबह से युवा प्रेमी प्यार का इजहार करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचना शुरू हो गए। धारा 144 लगी होने के कारण विरोध करने के लिए भगवा ब्रिगेड शुक्रवार को नदारद दिखी जिससे पुलिस और प्रेमी जोड़ों को राहत रही। 
शुक्रवार सुबह से शहर के पार्कों, किला, मांढरे की माता, चिडिय़ाघर, लेडिज पार्क, किला, नेहरू पार्क, गांधी पार्क, जलविहार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़े सुबह से ही अपने दिल की बात को जुबान पर लाते हुए प्यार का इजहार खुले दिल से करा और उपहार देते हुए वेलेंटाइन-डे मनाया।
वेलेंटाइन-डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए पुलिस का चक्रव्यूह भी कड़ा था, इत्मीनान के साथ प्रेमी जोड़ों ने वेलेंटाइन-डे मनाते हुए अपने प्यार का इजहार किया। 
शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे होने से सबसे ज्यादा खुशी उन युवाओं को हुई जो स्कूल, कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। वेलेंटाइन-डे पर स्टूडेंटों ने भी अपने चाहने वालों से दिल की बात जुबान पर लाते हुए प्यार का इजहार किया। केआरजी कॉलेज में पढऩे वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम सिंह का कहना है कि रविवार की छुट्टी होने से वह वैलेंटाइन-डे नहीं मना पातीं लेकिन शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे होने से वह अपने दिल की बात को जुबान पर लाकर वेलेंटाइन-डे मनाया।
प्यार का इजहार करने वालों के साथ कोई बदसलूकी न कर सके इसके लिए पुलिस का कड़ा पहरा था। सुबह से ही महिला पुलिस पार्कों में घूम रही है तो वहीं थाना प्रभारी व सर्किल के सीएसपी पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे थे, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था। गि ट सेंटर के बाहर पुलिसकर्मी बैठे नजर आ रहे थे और दीनदयाल मॉल, डीबी मॉल पर पुलिस का कड़ा पहरा था। पुलिस इसके साथ ही वीडियोग्राफी कर रही है।
शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर भगवा ब्रिगेड के पदाधिकारी युवा प्रेमियों का विरोध करने नहीं निकले, जिससे पुलिस और प्रेमियों को राहत रही। शहर में धारा 144 लगी होने के कारण भगवा ब्रिगेड के पदाधिकारी रैलियों के रूप में नजर नहीं आए। हिंदू सेना के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पवन गुप्ता का कहना था कि शहर में शांति, व्यवस्था बनी रहे और प्रशासन द्वारा धारा लगाई गई है इसका पालन करते हुए जुलुस नहीं निकाले गए।
शुक्रवार को व्यापार मेले में सबसे ज्यादा युवक-युवतियां घूमते हुए नजर आ रहे थे। वैलेंटाइन-डे पर यहां पार्कों से लेकर किले पर सुबह से ही युवा प्रेमी अपने दिल की बात को कह रहे हैं तो वहीं भगवा ब्रिगेड से बचने के लिए युवक-युवतियां मेले पहुंचकर अपने दिल की बात को कह रहे हैं। 
अग्नि के फेरे लेते हुए विवाह के मंडप में जीवन संगिनी के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाते हुए वर-वधु वरमाला एक-दूसरे को पहना रहे हैं। आज सुबह से ही सामूहिक विवाह वेलेंटाइन-डे पर किए जा रहे हैं तो वहीं विवाह की धूम मची है। सहालग होने से बैण्डबाजे सुबह से ही बजने लगे तो मैरिज गार्डनों में तैयारियां हो रही हैं। शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे पर कई जगह सामूहिक विवाह स मेलन किया जा रहा है। सुबह से ही दुल्हन हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाकर 16 शृंगार कर विवाह की वेदी पर पहुंच गई तो दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर अपनी जीवन संगिनी लेने के लिए पहुंच गए। शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे पर सहालग होने से सुबह से ही शादियों का दौर शुरू हो गया।