14 फरवरी शहीद दिवस एवं मातृ पितृ पूजन के रूप में मनाया

Feb 14 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल मैं 14 फरवरी को शहीद दिवस एवं मातृ पितृ पूजन के रूप में मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के साथ-साथ पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देकर मातृ पितृ पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत एवं म मी पापा के लिए एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर समाज में एक नया संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया यदि हमारे देश में शहीदों ने देश के लिए कुर्बानी नहीं दी होती तो आज हम सुरक्षित नहीं होते। एवं माता पिता का जीवन में महत्व बताते हुए बताया कि माता पिता की पूजा ही ईश्वर की पूजा है। तत्पश्चात बच्चों ने अपने माता पिता का पूजन भी किया। इस अवसर पर रेशु राजावत, सुमित्रा देवनाथ, सपना शर्मा, देवेंद्र चौहान, कल्पना चौहान, सुनीता गुप्ता, बीएस चौहान, उर्मिला कैथल,डौली चतुर्वेदी, आशीष भदौरिया, व बच्चों के माता पिता, क्षेत्रीय लोग, एवं विद्यालय परिवार की शिक्षक गण उपस्थित थे।