तिघरा प्लांट पर संधारण कार्य के चलते वार्ड 52 की पानी की टंकिया रहेगीं प्रभावित
Feb 13 2020
ग्वालियर दिनांक 13 फरवरी 2020 - सहायक यंत्री तिघरा श्री केसी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अधीक्षण यंत्री के निर्देशानुसार आगामी ग्रीष्म काल में पीले पानी की समस्या के निदान के लिए तिघरा प्लांट पर आवश्यक संधारण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आज गुरूवार को सुबह 10 से 7 बजे तक तिघरा प्लांट को शटडाउन किया गया हैं। जिससे वार्ड 52 के क्षेत्र कंकाली माता टंकी प्रभावित रहेगीं। तिघरा प्लांट पर शटडाउन के दौरान क्लीयर वाटर टैंक एवं ऐरियेटर यूनिट में टाईल्स रिपेयरिंग एवं मोटर पम्प संधारण कार्य कराया जायेगा।
श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिघरा जल शोधन संयत्र के क्लीयर वाटर टैंक के दोनो पार्टों एवं मैन चैनल की सफाई/डी सिटिंग का कार्य कराया गया, पम्प हाउस पर मोटर पम्पों का संधारण एवं साफ सफाई का कार्य कराया गया एवं ऐरियेटर यूनिट में आवश्यक संधारण एवं टाईल्स रिपेयरिंग का कार्य कराया गया है। उपरोक्त कार्य कराये जाने से आगामी ग्रीष्म काल में पीले पानी की समस्या से निजात पाई जा सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









