उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
Feb 13 2020
ग्वालियर दिनांक 13 फरवरी 2020 - शहर में साफ सफाई व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से भ्रमण किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 13.02.2020 को सुबह 7ः30 बजे उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि जिस प्रकार आपने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया था उसी प्रकार हमें वर्ष भर कार्य करना है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान द्वारा पड़ाव चैराहा से हजीरा, बिरला नगर होते हुए गोले का मंदिर ,दीनदयाल नगर गेट नंबर 1 एवं पिंटू पार्क चैराहे से सूर्य मंदिर चैराहा इंद्रमणि नगर मेला ग्राउंड के पीछे का रोड सूर्य नमस्कार चैराहा सिटी सेंटर आदि मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया निरीक्षण में विभिन्न स्थानों पर गंदगी आदि पाए जाने पर संबंधित डब्ल्यूएचओ को तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए एवं मुख्य मार्गो के किनारे ग्रीन एरिया में से प्लास्टिक पोलीथिन साफ कराये जाने के भी निर्देश दिए गए । साथ ही मुख्य मार्ग पर पोस्टर बैनर लगे पाये जाने पर मदाखलत विभाग को पोस्टर बैनर हटाये जाने के निर्देश भी दिये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









