वेलेंटाइन-डे पर पुलिस संभालेगी सुबह से मोर्चा,बिंदास करें प्यार

Feb 13 2020

ग्वालियर। प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन-डे का इंतजार युवा जोड़े कर रहे हैं और अपने मन की बात कह सकें इसके लिए शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे पर दोस्तों को उपहार देंगे। प्यार का इजहार करते समय खलल न पड़े इसके लिए पुलिस के जवान पार्कों से लेकर रेस्टोरेंट और मॉल में तैनात रहेंगे। वेलेंटाइन डे वीक चल रहा है। 
शुक्रवार 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर पुलिस की तैनाती रहने से स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। वेलेंटाइन-डे पर प्रेम का इजहार करने वालों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी, बशर्ते सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार अगर व्यवहार नहीं करते हैं, तो इस संबंध में पुलिस ने तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि पुलिस ने प्रेम का इजहार करने वालों की पहरेदारी करने के साथ ही, वेलेंटाइन-डे का विरोध करने वालों पर नियंत्रण पाने के लिए इंतजाम करना शुरू कर दिया है। विरोध करने वालों के साथ पुलिस जवान तैनात रहेंगे और जैसे ही विरोध करने वाले जोड़ों के साथ हरकत करते हैं तो तुरंत पुलिस एक्शन लेते हुए गिर तार कर लेगी। 
वेलेंटाइन-डे पर किसी भी टकराव की स्थिति को टालने के लिए पुलिस ने प्रेम का इजहार करने वाले शहर के तमाम संभावित स्थानों पर तैनात पुलिस बल के साथ एक वीडियो कैमरा उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा वेलेंटाइन-डे पर सुबह से ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर तैनात जवान शहर में चल रही पल-पल की गतिविधियों पर सतत निगाह रखेंगे। वहीं किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेगी।
प्रेम का इजहार करने वाले कुछ संभावित स्थानों को पुलिस ने चिह्नित कर वहां सुरक्षा घेरा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को फूलबाग, जलविहार, बैजाताल, डीडी मॉल, मूवी थिएटर्स, किला, सूर्य मंदिर, कैंसर पहाड़ी, छत्री, कटोराताल, तिघरा तथा शहर के छोटे-बड़े रेस्टोरेंट, कैफे व गि ट सेंटर पर निगरानी करना शुरू कर देगी।
14 फरवरी को पुलिस के जवान चेकिंग करते हुए नजर आएंगे, यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के जवान कार्रवाई करेंगे। शहर के 3 दर्जन स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह से ही पुलिस चेकिंग करते हुए वाहनों को रोकेगी।