आरटीओ ने आठ बसें व दो जेसीबी पकड़ी, 10 वाहनों के चालान किए
Feb 13 2020
ग्वालियर। ग्वालियर संभाग में पिछले कई दिनों से बिना परमिट और बिना टैक्स भरकर कई बसें दौड़ रही है। इसको लेकर कई बार शिकायतें होने के बावजूद भी बस मालिक छोटे बड़े शहरों में बसें चला रहें है। इसी को लेकर परिवहन विभाग ने एक साथ कार्रवाई की। परिवहन विभाग ने ग्वालियर के साथ मौ, सेवढ़ा, आलमपुर, दवोह, भाण्डेर और दतिया में दिन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। संयुक्त रूप से चलाया गया इस अभियान में 8 बसें और 2 जेसीबी को मौके से ही पकड़ी है। वहीं 10 वाहनों के चालान किए गए।
एक साथ की गई कई स्थानों पर कार्रवाई के बाद से ही कुछ बसें जो बिना टैक्स और परमीट के चल रही है वह सभी रूक सी गई है। इसका असर कार्रवाई के बाद देखने को मिला। जो बसें पकड़ी गई है इनमें से अधिकांश बस चालक किसी न किसी बहाने से बचने का पूरा प्रयास करते रहे लेकिन इस कार्रवाई से बच नहीं सके।
इस कार्रवाई में संभागीय उप परिवहन आयुक्त एके सिंह, आरटीओ एमपी सिंह, परिवहन निरीक्षक सचदेव सिकरवार, प्रवीण नाहर आदि ने एक साथ इन कार्रवाई को अंजाम दिया।
सवा लाख का राजस्व किया जमा
इन पकड़े गए वाहनों से परिवहन विभाग को लगभग 12 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। परिवहन विभाग इन वाहनों को पकडऩे के लिए पिछले काफी समय से प्रयासरत था। एक साथ की गई इस कार्रवाई से ही परिवहन विभाग को राजस्व प्राप्त हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









