ग्वालियर शहर के एक दंपत्ति को मिला वैलेंटाइन डे का यादगार तोहफा
Feb 13 2020
ग्वालियर। बात है 17 साल पहले की, जब ग्वालियर के सौरभ जैन जो वर्तमान में भारत पेट्रोलियम में प्रादेशिक प्रबंधक हैं, और इनकी पत्नी श्रीमती मोनिका जैन जो वर्तमान में योग प्रशिक्षक द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला न्यू मद्रास कैफे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए। बताया कि, हनीमून मनाने मलेशिया गये थे। 12 फरवरी 2003 की दोपहर यह जोड़ा वहां के एक मॉल में गुलाब के फूलों से बने एक विशाल हार्ट को निहार रहा था, जो कि वैलेंटाइन डे पर एक प्रतियोगिता "काउंट द रोजेज इन हार्ट" में इस्तेमाल होना था।
वहां मौजूद एक चाइनीज़ रिपोर्टर ने इस जोड़े से इनकी कुछ तस्वीरें खींचने की इजाज़त मांगी और इनके गुलाब गिनते हुए कई फ़ोटो लिए।और इनका मेल आई डी लेकर चला गया।
14 फरवरी 2003 को जब यह जोड़ा सिंगापुर पहुचा और अपने घर ग्वालियर फोन लगाया तो घर वालों ने बताया कि तुम दोनों की तस्वीर यहां के अखबारों में छपी है। यह खबर इस जोड़े को रोमांचित ओर अचंभित कर गयी।
ओर तब से लेकर आज तक वो तस्वीर देश और विदेश के अधिकतर मु य अखबारों (टाइ स ऑफ इंडिय़ा, इकनोमिक टाइ स, नईदुनिया, दैनिक भास्कर, द हिन्दू, नव भारत आदि) में अलग अलग शीर्षकों के साथ छपती ही जा रही है। अखबारों के साथ साथ यह तस्वीर इंटरनेट पर देश विदेश की कई सैकड़ों वेबसाइट्स द्वारा कई शीर्षकों के साथ प्रकाशित की जा रही है। हर साल कई अखबार यह तस्वीर वैलेंटाइन डे पर तो छाप ही देते है, ओर इस जोड़े की यादें फिर ताज़ा हो जाती है। यह वाक्या इस जोड़े के लिए सदैव यादगार रहेगा और इनके प्यार को और मज़बूत करता रहेगा। यह हम सभी ग्वालियर वासियों के लिए भी फक्र की बात है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









