महिलाओं और बच्चियों को दी सुरक्षा की जानकारियां

Feb 13 2020

ग्वालियर। अतिथि आस्था सेवा समिति द्वारा सिविर लगाकर तानसेन नगर में महिलाओं एवं बच्चियों को स्वयं की सुरक्षा एवं पुलिस से मदद लेने की सलाह दी गई। इस शिविर में बताया गया कि 100 नंबर पर कॉल करने से पुलिस की मदद ले सकते हैं। वहीं पर 181 पर सीएम हेल्पलाइन, 1090 पर वन स्टॉप सेंटर, 1091 महिला हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर आप अपनी समस्या बता कर हेल्प ले सकते हैं। इस शिविर की मु य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला बाजपेई, विशिष्ट अतिथि शैलजा शर्मा संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा कार्यक्रम में और अन्य तरह की जानकारियां दी गई।