उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण ग्वालियर दिनांक 12 फरवरी 2020 - शहर में साफ सफाई व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से भ्रमण किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 12.02.2020 को सुबह 8 बजे उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा मुख्यमंत्री जी के नगर आगमन को दृष्टिगत रखते हुए महाराजपुरा एयरपोर्ट रोड से सिटी सेंटर तक मेन रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान द्वारा दीनदयाल नगर गेट पर स्थित सुलभ शौचालय में गन्दगी पाये जाने पर सम्बंधित को फटकार लगाते हुए सफाई के निर्देश दिये गये। वहीं डब्लूएचओ वार्ड 18 की माँग पर निगम कार्यशाला से 10 हाथठेले उपलब्ध करवाये गये। इसके साथ ही पिन्को पार्क चैराहे से सूर्य मन्दिर रोड पर अत्यधिक गन्दगी पाये जाने एवं कल के निरीक्षण मे दिये गये निर्देशों का पालन ना करने पर डब्लूएचओ श्री मुकेश चंदेल को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गये। मुख्य मार्ग पर पोस्टर बैनर लगे पाये जाने पर मदाखलत विभाग को पोस्टर बैनर हटाये जाने के निर्देश भी दिये गये। निगमायुक्त के निर्देश पर भिंड रोड कटारे फार्म के पास एवं पिंटो पार्क तिराहे पर टंकी के पास रोड किनारे पर बैठे झुग्गी झोपड़ी वालों को हटाने के निर्देश सहायक नोडल अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा को दिये गये।

Feb 12 2020