एलएनआईपीई, इंदौर, नागपुर व चेन्नई पुलिस की टीमों का सेमीफायनल में प्रवेश 11वीं अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया फुटबॉल स्पर्धा
Feb 12 2020
ग्वालियर दिनांक 12 फरवरी 2020 - देव कुमार के एक गोल की बदौलत आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर की टीम ने लायंस क्लब जबलपुर की टीम को हराकर 11वीं अखिल भारतीय सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
नगर निगम की मेजबानी में एलएनआईपी के मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एल एन आई पी ग्वालियर और डीएफए रीवा की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में शुरुआत से ही एल एन आई पी इ के खिलाड़ियों ने रीवा की टीम पर बढ़-चढ़कर खेलना शुरू किया मैच के शुरुआती तीसरे मिनट में ही ग्वालियर के कमलेश थलाल ने गोलकर वहां भारी मात्रा में उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया। इसके बाद रीवा की टीम ने गोल अंतर बराबर करने के काफी प्रयास किए लेकिन एल एन आई पी ग्वालियर की टीम के सामने असफल रहे वहीं घरेलू मैदान पर खेल रहे एल एन आई पी के जर्सी नंबर 22 पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाड़ी मोहनलाल ने 22वें मिनट में गोल किया दो गोल से पिछड़ी रीवा के खिलाड़ी कुछ समझ पाते तभी कमलेश लाल को 23 मिनट में एक मौका और मिला, जिसे गोल में तब्दील किया वहीं साथी खिलाड़ी अर्जुन ने 26 में 54 एवं वी जय कुमार ने 63 में मोकल सिंह 65 मिनट महेश 70 मिनट में गोल कर डीएफए रीवा को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिन का दूसरा मुकाबला आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर एवं लायंस क्लब जबलपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें इंदौर के जर्सी नंबर 13 पहनकर खेल रहे देव कुमार ने 68 वें मिनट में गोल कर विपक्षी टीम लायंस क्लब जबलपुर को हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया । दिन का तीसरा मुकाबला रब्बानी फुटबॉल क्लब कामठी नागपुर एवं मदन महाराज भोपाल की टीमों के बीच खेला गया जिसमें रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर ने मदन महाराज को 5-1 हराकर आगे की राह पकड़ी।
वहीं दिन का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा एवं चेन्नई पुलिस की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मैच का पहला गोल चेन्नई पुलिस के खिलाड़ी जर्सी नंबर 20 पहनकर खेल रहे गन्वा ने 68 वें मिनट में गोल किया । इस गोल के ठीक 2 मिनट बाद ही दर्शकों के बीच बैठे हरियाणवी टीम के चोटिल खिलाड़ी के बताए अनुसार खेलने पर खिलाड़ी मंत्री ने 70 मिनट में गोल कर हिसाब बराबर किया। इसी स्कोर पर रैफरी की लंबी सीटी बजी और मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से कराने पर 3-1 से चेन्नई पुलिस जीती।
आज के मैच
निगम के नोडल अधिकारी खेल श्री वी के त्यागी ने बताया कि 13 फरवरी गुरुवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर एवं चेन्नई पुलिस के बीच 11ः30 बजे एवं दूसरा मुकाबला एल एन आई पी ग्वालियर और आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदोर के बीच 1,30 बजे से खेला जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









