जनभावनाओं पर खरा उतरना मेरा पहला कर्तव्य – श्री मुन्नालाल गोयल रामनगर में ३९ लाख की लागत से बनने वाली रोड डामरीकरण का विधायक ने किया भूमिपूजन
Feb 12 2020
ग्वालियर १२ फरवरी २०२०/ आज वार्ड २७ के अंतर्गत रामनगर में ३९ लाख की लागत से बनने वाली रोड डामरीकरण का विधिवत पूजा अर्चना कर विधायक श्री मुन्नालाल गोयल द्वारा भूमिपूजन किया गया । रोड डामरीकरण भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के रहवासियों कों संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है उस विश्वास को पूरा करने के लिये क्षेत्र की प्रगति एवं विकास के लक्ष्य को लेकर में काम कर रहा हूं ।
श्री गोयल ने कहा कि लंबे समय से रामनगर, मीरा नगर, आर्यनगर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी । यह सड़क जीर्ण शीर्ण तथा जगह जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही थी । यह कार्य प्रारंभ हो जाने पर जनभावनाओं का सम्मान हुआ है । यह रोड डामरीकरण पूर्ण हो जाने के बाद इन क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी ।
रोड डामरीकरण भूमिपूजन कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रमुख रूप से अविनाश यादव, बंटी घुरैया, अनिल शर्मा, जे.पी. मुद्गल, बैजनाथ घुरैया, राजकुमार दुबे, योगेश अग्रवाल अकरम खान, अजय शर्मा, मोहन बाथम सहित सैंकड़ों रहवासीगण उपस्थित थे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









