विधायक पाठक ने स्मार्ट सिटी के सीईओ के साथ किया केआरजी कॉलेज व कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण

Feb 12 2020

ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी के साथ केआरजी कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केआरजी कॉलेज का हेरिटेज लुक वापस लौटाने के लिए चर्चा हुई एवं हेरिटेज बिल्डिंग की जर्जर हालात
 को सुधारने के लिए विचार विमर्श किया गया। विधायक श्री पाठक ने निर्देश दिए कि केआरजी कॉलेज के हैरिटेज लुक को वापस लाने के लिए अति शीघ्र प्रयास किए जाएं एवं इसको वापस हेरिटेज लुक में लाया जाए। इसके साथ ही कॉलेज की हेरिटेज बिल्डिंग जिसका कुछ हिस्सा जर्जर हालत में पहुंच गया है उसको मर मत कर उन्हें दुरुस्त किया जाए। इस दौरान कॉलेज में बनने वाले पिंक टॉयलेट एवं कैफेटेरिया के लिए जगह भी चिन्हित कर दी गई।केआरजी कॉलेज की बिल्डिंग को हेरिटेज लुक लौटाने के लिए एवं केफेटेरिया और पिंक टायलेट बनाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। 
कमलाराजा अस्पताल में स्मार्ट सिटी शीघ्र बनाएगा अत्याधुनिक टॉयलेट और कैफेटेरिया केआरजी कॉलेज के निरीक्षण के बाद, ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक, स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी के साथ कमलाराजा अस्पताल परिसर में भी पहुंचे वहां पर विधायक श्री पाठक ने अत्याधुनिक टॉयलेट एवं कैफेटेरिया बनाने के निर्देश भी दिए। स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री तेजस्वी ने सहमति जताते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा है। विधायक श्री पाठक की उपस्थिति में अत्याधुनिक टॉयलेट और कैफेटेरिया के लिए कमलाराजा अस्पताल में जगह चिन्हित कर ली गई है जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। केआरजी कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मंजू दुबे एवं कांग्रेस के लॉक अध्यक्षगण इब्राहिम पठान एवं कैलाश चावला भी उपस्थित थे।