शिविर में मंत्री तोमर के सामने फरियाद लेकर पहुंचे परेशान
Feb 12 2020
ग्वालियर। बेटा तुमने पहले भी बोला था, लेकिन हम गरीबों की बात कोई सुनने को तैयार नहीं। कई चक्कर द तरों के लगा-लगाकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन अब भी पेंशन नहीं मिली है। यह गुहार बुधवार की सुबह नगरनिगम के क्षेत्र क्रमांक 4 तानसेन नगर जोन के रमटापुरा में स्थित मिलन गार्डन आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बुजुर्गों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर के समक्ष लगाते दिखाई दिए। इस पर उन्होने शिविर में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इनकी समस्या तुरंत निबटाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी बुजुर्ग को परेशानी नहीं होनी चाहिए, इनकी पेंशन तुरंत शुरु करवाई जाए।
सरकारी द तरों में काम न होने के कारण परेशान नागरिकों को जब यह जानकारी मिली कि उनकी समस्या के निदान के लिए शिविर लगाया जा रहा है और मंत्री खुद रूबरू होकर समस्याएं सुनेंगे तो फिर दस बजे से आरंभ होने वाले शिविर में सुबह आठ बजे से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई थी। अफसर समय पर पहुंच गए थे और परेशानों की गुहार सुनना शुरु कर दी थी। मंत्री कुछ बिलंव से पहुंचे, लेकिन सीधे ही बिना किसी औपचारिकता के मौजूद लोगों से मिलना और उनकी समस्याएं निबटाना शुरु कर दीं।
शिविर में बिजली और राशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचने वालों की भी अच्छी भीड़ थी। अधिकांश लोगों की शिकायत यह थी कि उन्हे राशन नहीं दिया जा रहा, ऐसे में उन्हे मंहगी कीमत पर राशन बाजार से खरीदना पड़ रहा है। इनका कहना था कि अंगूठे के निशान न मिलने के कारण उन्हे लौटाया जा रहा है, इस पर उन्होने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की समस्या आने पर आधार कार्ड और राशनकार्ड देखकर ही इन्हे राशन दे दिया जाए। बिजली बिलों में जुड़ी आंकलित खपत के साथ ही बिजली विभाग द्वारा अनाप शनाप वसूली की जा रही है। तमाम लोगों ने आधार कार्ड न बनाए जाने संबंधी अपनी दिक्कत से भी मंत्री को अवगत कराया।
जिस पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याएं दूर करने को कहा। इसके अलावा विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, घरेलू कामकाजी महिला कार्ड, श्रमिक कार्ड, पानी का बिल राजस्व सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाने की शिकायत भी लोगों ने मंत्री से की।
शिविर में अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, एसडीएम प्रदीप तोमर के आलावा बिजली विभाग, राजस्व विभाग, पीएचई, नगर निगम, जन कल्याण, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









