सुबह-शाम की सर्दी से बढ़ रहा खांसी-जुकाम

Feb 12 2020

 ग्वालियर। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की सर्दी लोगों की हालत खराब कर रही है। जुकाम, खांसी, गले में खराश और कान में खुजली की शिकायत के मरीज खूब आ रहे हैं। बदले मौसम से अस्थमा के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। जयारोग्य अस्पताल की ओपीडी में आने वाले ऐसे करीब 15-18 फीसदी मरीज हैं। इनमें बुखार, जुकाम-खांसी के ज्यादा रहे। बताया जाता है कि दोपहर और सुबह-शाम के तापमान में अंतर ज्यादा है। इससे बुखार-जुकाम के साथ सिर में दर्द, गले में खराश होना, गले में दर्द होना, कान में खुजली की शिकायत के मरीज आ रहे हैं। 
बदले मौसम में अस्थमा के मरीजों को दिक्कत शुरू हो गई है। छाती में संक्रमण होने से सांस लेने में परेशानी, अभी मरीजों को दो सप्ताह तक ज्यादा परेशानी रहेगी। चिकित्सक से परामर्श लेकर मरीज इन्हेलर की डोज बढ़ाने के साथ दवाएं भी ले सकते हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन में तेज धूप और रात को सर्दी का मौसम अभी जारी रह सकता है। मौसम के बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तन संभव है।