उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी दृ श्री मुन्नालाल गोयल 30 लाख की लागत से निर्मित काल्पी ब्रिज जोन के नवीन विद्युत कार्यालय का लोकार्पण
Feb 11 2020
ग्वालियर 11 फरवरी 2020 कालपी ब्रिज पर 30 लाख की लागत से बने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के नवीन कार्यालय प्रबन्धक जोन मुरार का लोकार्पण आज विधायक श्री मुन्नालाल गोयल के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इस लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मण्प्रण्विण्विण्कंण्लिमिटेड के स्टाफ मेम्बर्स तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि इससे पूर्व जिस भवन से कार्यालय संचालित किया जा रहा था वह जीर्ण शीर्ण स्थिति में था अधिकारियों तथा स्टाफ के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान नहीं था । जो उपभोक्ता बिल जमा करने अथवा अपनी परेशानियों को लेकर आता था उनके लिये स्थान का अभाव था बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी । अब इस नये जोन कार्यालय के बन जाने के बाद उपभोक्ताओं को तथा अधिकारियों कर्मचारियों को सुविधा होगी । उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक जोन कार्यालय पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में कोई भी कोताही बर्दाष्त नहीं की जायेगी ।
लोकार्पण कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधीक्षण यंत्री ठाकरेए डीण्ईण् एसण्पीण्एस तोमर के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश यादवए पुरूषोत्तम बनोरियाए मुरारी लाल ओझाए विद्यादेवी कौरवए बंटी गुर्जरए अनिल शर्माए जेण्पीण् मुद्गलए राजकुमार दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









