अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
Feb 11 2020
ग्वालियर 11 फरवरी 2020 - आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान कोटेश्वर काॅलोनी चन्द्र नगर पुलिया के सामने श्री मोहित पाठक ने अपना आवेदन अवैध रूप से किये गए अतिकृमण को हटवाने के संबंध में, वार्ड 62 गिरगांव हवाई अड्डे के पास श्री चैधरी जबर सिंह ने नाली निर्माण, सीसी तथा शमसान की व्यवस्था करने के संबंध में, वार्ड 6 घासमंडी मंगलेश्वर रोड हनुमान का मंदिर के श्री नित्य प्रकाश गुप्ता ने अपना आवेदन जनहित के लिए लिए खुले रास्ते को बंद करने से रोकने के संबंध में, वार्ड 17 न्यू काॅलोनी बिरला नगर के श्री राधेश्याम वर्मा ने अवैध निर्माण तोडने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को दिया। अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया तथा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









