मदन महाराज भोपाल, शिवानंद क्लब हरियाणा एवं आदिवासी क्लब इंदौर अगले दौर में 11वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता

Feb 11 2020



ग्वालियर  11 फरवरी 2020 - मदन महाराज फुटबॉल क्लब भोपाल, शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा एवं आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर 11वीं अखिल भारतीय राजमाता विजयराजे सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में खेलने की जगह बनाई।
    नगर निगम द्वारा आयोजित एल एन आई पी के फुटबॉल मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज तीन मुकाबले हुए। जिसमें पहला मुकाबला एआरसी जम्मू कश्मीर एवं मदन महाराज फुटवाल क्लब भोपाल की टीमों के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया, दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद न सके, मध्यांतर तक मुकाबला शून्य रहित रहा। मध्यांतर पश्चात कश्मीरी खिलाड़ियों ने खेल रणनीति में बदलाव करते हुए खेलना शुरू किया, नतीजन एआरसी जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी कमरान ने 48 मिनट में गोल कर टीम में खुशी की लहर ला दी। लेकिन यह खुशी ज्यादा समय न टिक सकी इसी समय भोपाली खिलाड़ी चंदेर मोहन ने 56 मिनट में गोल कर मैच का स्कोर एक-एक कर दिया। इसी इस्कोर पर बॉल चहुंओर घूमती रही। अंतिम निर्णय पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में 4-5 से मदन महाराज भोपाल ने कश्मीरी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर किया।
    दिन का दूसरा मुकाबला डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट एवं शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें मैच का पहला गोल डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट के जर्सी नंबर 18 पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाड़ी रिशु 40 वे मिनट में गोल किया। वहीं विपक्षी टीम शिवानंद फुटबॉल हरियाणा के खिलाड़ी नेगी ने 64 वे मिनट में गोल किया। मैच निर्णय के लिए पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में 2-3 से हरियाणवी टीम विजय रही ।
    दिन का अंतिम मुकाबला आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर एवं मां कामाख्या क्लब बक्सर बिहार की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दीपेश एवं हितेश की जोड़ी की बदौलत टीम ने मां कामाख्या क्लव बक्सर बिहार को 4-1 से हराकर आगे की राह पकड़ी। हितेश ने 6 मिनट, दीपेश ने 2, 74, मिनट में एवं कुदंन ने 78 मिनट में गोल किए वही विपछी टीम विहार के एक खिलाड़ी जर्सी नम्बर 50 पहनकर खेल रहे रजन 68 वे मिनट में गोल कर सके।
आज के मैच
निगम के नोडल अधिकारी श्री डीके त्यागी ने बताया कि 12 फरवरी मंगलवार को बुधवार को चार मैच खेले जाएंगे पहला मैच एल एन आई पी ग्वालियर विरुद्ध डीएफए रीवा 9ः30 बजे दूसरा मैच लाॅयंस क्लब जबलपुर विरूद्ध आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर 11ः30 बजे तीसरा मैच रब्बानी फुटबॉल क्लब कामठी नागपुर विरोध मदन महाराज फुटबॉल क्लब भोपाल 1ः30 बजे एवं अंतिम मैच शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा विरुद्ध चेन्नई पुलिस के बीच 3ः00 बजे से खेले जाएंगे।