जनसमस्या निवारण शिविर क्षेत्र क्रमांक 4 पर आज ग्वालियर 11 फरवरी 2020 - आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ एवं अन्य जन समस्याओं के निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 12 फरवरी को जोन क्रमांक 4, तानसेन नगर, मिलन गार्डन, रमटापुरा ग्वालियर में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा। प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शासन द्वारा संचालित जनकल्याण कारी योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, घरेलू कामकाजी महिला कार्ड, श्रमिक कार्ड आवेदन, बिजली का बिल, पानी का बिल, राजस्व आदि जनकल्याकारी समस्याओं का निदान अधिकारियों द्वारा त्वरित किया जायेगा। हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए योजना से संबंधित कागज लेकर शिविर में उपस्थित रहे जिससे योजना का लाभ तुरंत मिल सके।
Feb 11 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









