भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

Feb 11 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कोटेश्वर मण्डल में भी पंडित जी को स्मरण किया गया। इस मौके पर मु य अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादोन लालजी उपस्थित रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर ने की। इस मौके पर सबोधित करते हुए श्री जादौन ने कहा कि आज हम सबको पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है पंडित जी के द्वारा दिये गए दीनदयाल अंत्योदय के आधार पर भाजपा की सरकार काम कर रही है अनेको योजनाएं चलाकर मोदी सरकार आमजन की सेवा कर रही है इस मौके पर पूर्व पार्षद डॉ अंजलि रायजादा, खेमचंद गुरवानी, आर के गुप्ता, जगदीश राय, कमल घँगर, जागेश्वर भदौरिया ने भी सबोधित किया। कार्यक्रम में सभी ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 
इस मौके पर विनोद अस्तिया, मनीष शर्मा, कैलाश परमार, वीरेंद्र साहू, सचिन पचौरी, जावेद हुसैन, नॉवेल बोहरे, बंटी निगम, श्याम किरार, सत्यभान राजावत, परशराम गुर्जर, चमन कुलश्रेष्ट, भानु श्रोती, बृंदावन बाथम, नवीन यदुवंशी, अरुण कुशवाह, भीकम खटीक, माता प्रसाद गोलारिया आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।