ओपीडी में लगी आग, मेडिकल उपकरण राख
Feb 11 2020
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल की दंत रोग की (बाह्य रोगी विभाग) ओपीडी कक्ष में अचानक आग लग जाने से उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के मेडिकल उपकरण जलकर राख हो गए। आगजनी की घटना का क्या कारण रहा इसके बारे में अस्पताल प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे सका है। ओपीडी के बाहर एक गार्ड ने बताया कि रात को एक से दो बजे के बीच अचानक से आग लगी। पहले धुंआ देखा गया उसके बाद लपटें दिखाई दीं। इसकी सूचना गार्ड ने अन्य चिकित्सकों को दी। आनन-फानन में रात की सेवा रहे कर्मियों ने ताला खोलकर आवश्यक फाइलें बाहर निकाली। बताया जाता है कि आगजनी की घटना में दमकल अमले को सूचना नहीं दी गई थी। दमकल अमले के देवेन्द्र जखेनिया ने इस की पुष्टि की है।
जानकारी में सामने आया है कि ओपीडी का ताला लगा दिया गया है। इधर मंगलवार को दंत रोग से पीडि़त मरीज ओपीडी में ताला देखकर वापस लौटे। कक्ष में रखे महंगे मेडिकल उपकरणों को जिनमें चेयर और अन्य उपकरण हैं उन्हें नुकसान पहुंचा है। अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा ने कहा कि आगजनी की सूचना हमने पुलिस में जांच के लिए दे दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









