खराब लि ट को लेकर विधायक पाठक हुए नाराज

Feb 11 2020

ग्वालियर। दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक मंगलवार को कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे वहां पर मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लि ट पिछले ढाई महीने से खराब पड़ी होने की जानकारी मिलने पर विधायक श्री पाठक नाराज हुए एवं इसको लेकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक एवं डीन मेडिकल कॉलेज के अलावा लि ट का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी के आला अधिकारियों से बात करके अपनी नाराजगी जाहिर की एवं आगामी 48 घंटे में लि ट को ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया ।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि लि ट 48 घंटे में ठीक नहीं होती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ  स त से स त कार्यवाही की जाए। ज्ञात हो कि इस पुरानी लि ट के बार-बार खराब होने से मरीजों की परेशानी को देखते हुए ही गत सात आठ महीने पहले विधायक श्री पाठक ने कमलाराजा अस्पताल में एक और नई लि ट लगाने के निर्देश दिए थे वह लि ट भी आगामी 15 से 20 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी और मरीजों को सुविधा प्रदान करना प्रारंभ कर देगी।
विधायक श्री पाठक ने पुरानी लि ट को दुरुस्त करने एवं नई लि ट को जल्दी से जल्दी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक श्री पाठक ने कमलाराजा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं विधायक प्रवीण पाठक की पहल पर कमला राजा अस्पताल को निखारने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 101.40 लाख रुपए की राशि से होने वाले कार्यो की भी समीक्षा की।
विधायक श्री पाठक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कुछ महीनों पहले निर्देश दिए थे कि वे कमलाराजा अस्पताल की बिल्डिंग को दुरुस्त करने रंग पुताई इत्यादि कार्य करने एवं मेंटेनेंस के अन्य कार्य करने के लिए एक पूरा विस्तृत प्लान बनाकर उसका स्टीमेट बनाकर शासन को भेजें इस पर पीडब्ल्यूडी ने 101.40 लाख रुपए का स्टीमेट शासन को भेजा था जिसको विधायक प्रवीण पाठक ने प्रयास कर शासन से स्वीकृत करा दिया है इस कार्य के लिए टेंडर भी लग चुके हैं शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा इससे कमलाराजा अस्पताल की बिल्डिंग एवं अन्य कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकेंगे और यहां आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।