पुलिस ने 5 वर्ष पुराने हत्या के वारन्टी को दबोचा
Feb 11 2020
ग्वालियर। पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर ने 5 वर्ष पुराने हत्या के प्रकरण का गिर तारी वारन्टी को दबोचा। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मध्य निवेदिता गुप्ता, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के निर्देशन व टी आई हजीरा आलोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर ने मुखबिर की सूचना पर तानसेन नगर रोड से छोटू उर्फ परमानंद कुशवाह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी न्यू साकेत नगर ग्वालियर हाल गोसपुरा नंबर 2 ग्वालियर को गिर तार किया। 21/11/16 को बल्लू उर्फ राज कुमार पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी गोसपुरा न बर 1को बंटी माठे पुत्र रमेश उम्र 32 वर्ष निवासी रामटापुरा ग्वालियर घर से फुसलाकर ले गया और अपने साथी छोटू उर्फ परमानंद कुशवाह से मिलकर छोटू उर्फ परमानंद कुशवाह के घर हत्या कर दी व साक्ष्य मिटाने की नियत से बल्लू उर्फ राज कुमार पटेल की लाश मोटर सायकिल से ले जाकर आरामील रोड गाडर वाली पुलिया के पास फेंक दी थी। पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर में अपराध क्रमांक 643/16 धारा 302, 201, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपियों बंटी माठे व छोटू उर्फ परमानंद कुशवाह को गिर तार किया गया था। आरपी छोटू उर्फ परमानन्द कुशवाह बैल ज प कर फरार हो गया था। न्यायालय श्री मान सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीस महोदय ग्वालियर ने एस टी नंबर 77/17 में गिर तारी वारंट जारी किया था। न्यू साकेत नगर का मकान बैंक ने सील कर दिया था इसलिये वारन्टी का पता नहीं चल रहा था व मृतक पक्ष भी छोटू का पता नहीं बता पा रहा था कि अब वह कहां रहता है। मुखबिर ने सूचना दी की वह नाम बदलकर गोसपुरा नंबर 2 में किराये के मकान में रहने लगा है। मंगलवार को वह वकील से मिलने तानसेन नगर ग्वालियर में आयेगा व उसके दाहिने हाथ की बाजू में बिच्छू का टेटू बना है। पुलिस पार्टी ने वारन्टी को पकड़ा तो उसने अपना नाम नारायण धोबी बताया लेकिन पुलिस ने दाहिने हाथ के बाजू में बने बिच्छू के टेटू से पहिचान लिया तो उसने अपना असली नाम छोटू उर्फ परमानंद कुशवाह बताया। टीम में एस आई गौरव नगावत, प्रधानआरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक सिंह, विद्या चरण शर्मा आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व लेखराज टीम में शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









