फरार चल रहे महिला सहित बदमाश को पुलिस ने किया गिर तार

Feb 11 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में मंगलवार  को थाना प्रभारी बहोडापुर इंदर सिंह राठौर को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोडापुर के बलात्कार व पोस्को एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे बदमाशों को तिघरा रोड गोल पहाडिय़ा के आस-पास देखा गया हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोडापुर ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर आरोपी गणेष पुत्र जगदीष जोशी उम्र 40 निवासी तिघरा रोड गोल पहाडिया एवं ऊषा उर्फ जानकी पत्नी स्व. खेम सिंह जाटव उम्र 40 निवासी ग्वालियर को धर दबोचा। गिर तार बदमाशों पर थाना बहोडापुर में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं अन्य आरोपीगणों की तलाश जारी है। 
ज्ञात हो कि गत साल 18.09.19 को फरियादी भोलाराम जाटव पुत्र सुखवासी जाटव उम्र 49 निवासी सागरताल बहोडापुर द्वारा थाना बहोडापुर में बदमाश गणेश जोषी, राजू सोलंकी व ऊषा द्वारा उसकी पुत्री को 29.08.19 को घर सेबहला-फुसला कर करौली जिला करौली राजस्थान में ले जाकर 95000 रूपये में बेचने व जबरन शादी कराकर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत जॉच के उपरांत थाना बहोडापुर में फरियादिया द्वारा बताये गये लोगों के विरूद्ध पोस्को एक्ट एंव अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
सराहनीयभूमिका-उक्त फरारी बदमाशों को गिर तार करने मे थाना प्रभारी इंदर सिंह राठौर, अविलाख सिंह, लोकेन्द्र सिंह तोमर, लोकेन्द्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह  किरण, राजकुमारी की सराहनीय भूमिका रही है।