वार्डों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के दिए निर्देष

Feb 10 2020

 
 
ग्वालियर दिनांक 10 फरवरी 2020 - स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सफाई कर्मियों द्वारा शहर को साफ सुधरा रखने के लिए रात दिन काम किया सभी के सराहनीय प्रयास से शहर साफ दिखने लगा और आगे भी इसी प्रकार शहर को स्वच्छ व साफ रखना है। इसके लिए डब्ल्यूएचओ को सफाई कर्मियांे के साथ मिलकर अपने अपने वार्ड को साफ रखना है। जहां भी दलेल की आवश्यकता हैं वहां दलेल लगाकर साफ सफाई कराई जाये। उक्ताश्य के विचार उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वार्ड 21, 19, 30 में सफाई कर्मियों को दिए।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने सुबह 7 बजे विभिन्न वार्ड का निरिक्षण किया । जिनमे सफाई मित्रों की उपस्थिति चैक कर शहर को साफ बनाये रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान वार्ड 21 में 34 सफाई मित्रों मे से 05 अनुपस्थित, वार्ड 19 मे 50 सफाई मित्रों मे से 05 अनुपस्थित एवं वार्ड 30 में 37 सफाई मित्रों में से 02 अनुपस्थित। इस प्रकार कुल 117 सफाई मित्रों में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिनके आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए।